नगर निगम द्वारा लोटा पकड़ो अभियान में कई धराये

752 By 7newsindia.in Thu, Apr 26th 2018 / 11:01:11 बिहार     

संजय कुमार, संवाददाता
बिहार शरीफ: बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा गुरुवार से लोटा पकड़ो अभियान चलाया गया जिसके तहत आज सुबह नगर निगम की टीम ने कई लोगों पकड़ा। बिहार शरीफ नगर निगम के आयुक्त सौरभ जोरवाल ने बताया कि गुरुवार से लोटा पकड़ो अभियान चलाया गया । लोगों को खुले में शौच करने वालों के लिए सिटी बचाओ अभियान , शर्मिंदा बनाओ अभियान भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि खुले में शौच करने वालों की सूची बड़े अक्षरों में प्रकाशित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करना है। जिनके पास अपनी जमीन नहीं है और किसी कारण से शौचालय निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं, उन्हें सार्वजनिक शौचालय के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
वहीं बिहारशरीफ में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए शहर के सभी वार्डों के लिए चूना ,ब्लीचिंग पाउडर और दवाई छिड़काव हेतु आज अभियान चलाया गया।

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर