सभी महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए - निशा मिश्रा

1332 By 7newsindia.in Thu, Jan 24th 2019 / 19:01:00 उत्तर प्रदेश     

 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व महिलाओं को किया गया सम्मानित 

 
सीधी 
     महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सीधी द्वारा, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत् राष्ट्रीय बालिका सप्ताह दिनांक 21 से 26 जनवरी तक मनाया जा रहा है।  संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्रस्तावित साप्ताहिक कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर निर्धारित कार्यक्रम के संपादन हेतु उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के विवेकानंद सभागार में अध्ययनरत बालक-बालिका, शिक्षक, महिला शिक्षिका, जनसमुदाय, बी.एस.डब्ल्यू की छात्राऐं व विभागीय अमले के साथ बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं के लिए प्रचलित कानून, महिलाओं के अधिकार एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व महिलाओं को सम्मानित किया गया।
 
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निशा मिश्रा द्वारा अपने उद्बोदन में कहा कि सभी महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए, परिवार एवं समाज में अपने स्थिति को मजबूत करना चाहिए। जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से संचालित पीडि़त प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी दी गई। 
 
 
               
विकासखण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी माधुरी सिंह द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रवेश कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर आधारित शपथ दिलाई गई एवं शासन द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
 
 
 
कार्यक्रम को बाल कल्याण समित के सदस्य प्रमोद मिश्रा एवं अजीत द्विवेदी द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में नाट्यकला समूह द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर आधारित नाटकों एवं गीतो का मंचन जनसमुदाय को जागृत किया गया।
 
    कार्यक्रम में सदस्य किशोर न्याय बोर्ड मीरा गौतम, परियोजना अधिकारी सीधी क्र. 02 रतन सिंह, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 1 शम्भू प्रसाद त्रिपाठी, कलाकार सुरेन्द्र शुक्ला, स्तुति मिश्रा, कलाकर रविशंकर भारती, उपनिरीक्षक सतीष द्विवेदी, परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पाण्डेय  जिला कार्यालय के लिपिक सुखेन्द्र सिंह पटेल, सुधीर कोल उपस्थित रहें। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर