लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई , आदतन रिश्वतखोर आया गिरफ्त में, दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज

3147 By 7newsindia.in Fri, Jul 21st 2023 / 07:42:50 कानून-अपराध     

 लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाही आई सामने

सीधी। शुक्रवार की सुबह लोकायुक्त रीवा की टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार जांच जारी।

 

  मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि राजेश सिंह परिहार सहायक आयुक्त 80 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुए हैं। उनके ऊपर रिश्वतखोरी का आरोप  अशोक पांडे   द्वारा लगाया गया था  लोकायुक्त द्वारा आरोपी को अपने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाया जा रहा है।

 

**लोकायुक्त रीवा की  बड़ी कार्यवाही* 
 *ट्रेप दिनाक 21.7.2023*
*नाम आवेदक*-अशोक पांडेय,
 *पता-* छात्रावास अधीक्षक,
सिहावल अ. जा. क. विभाग जिला सीधी
  
 *आरोपी*-1  राजेश परिहार सहायक आयुक्त जिला सीधी राजपत्रित अधिकारी
2 अनिरुद्ध पांडेय, प्राथमिक शिक्षक प्रभारी छात्रावास अधीक्षक टंसार अ. जा. क. विभाग  जिला सीधी    
*ट्रेप रिश्वत राशि* - 80,000
*घटना स्थल* - आरोपी  राजेश परिहार सहायक आयुक्त जिला सीधी का शासकीय निवास
*
*कार्य का विवरण*- छात्रावास अधीक्षक सिहावल जिला सीधी से अन्यत्र स्थानांतरण न करने के एवज में  ₹100000 रिश्वत की मांग की गई जिसमें से ₹20000 आरोपी  अनिरुद्ध पांडे के माध्यम से दी गई शेष ₹80000 की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपी को आज दिनांक 21/07/2023 को रंगे हाथ ट्रैप किया गया
 
*ट्रेपकर्ता अधिकारी*  जिया उल हक निरीक्षक विपुस्था रीवा संभाग रीवा
*ट्रेप दल के सदस्य* -  प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक, श्री जियाउल हक निरीक्षक एवं 12 सदस्यीय टीम

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर