सीधी की प्रमुख खबरें - जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

235 By 7newsindia.in Sun, Oct 8th 2023 / 14:53:55 मध्य प्रदेश     

 मुख्यमंत्री 9 अक्टूबर को आएंगे सीधी

मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित
  
सीधी 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रामपुर नैकिन में सुबह 11 बजे पहुचेंगे तथा रामपुर नैकिन स्टेडियम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हितग्राही एवं गैर उज्ज्वला लाड़ली बहनों के लिये 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के हितग्राहियों के सम्मेलन एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे रामपुर नैकिन से जबलपुर के लिए हेलीकप्टर से प्रस्थान करेंगें।
                                     
-----------------
 
विधानसभा निर्वाचन 2023 
 

मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण 09 अक्टूबर को

 

सीधी 
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये नियुक्त किये गये मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 09 अक्टूबर 2023 को सायं 4 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को आदेशित किया गया है कि  उक्त प्रशिक्षण हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
                                   
-----------------
 
विधानसभा निर्वाचन 2023
 

निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय समिति गठित 

  
सीधी 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने आदेश जारी कर विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल एवं जिला स्तर में प्राप्त होने वाली  निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु समिति का गठन किया है। 
 
जारी आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे समिति के अध्यक्ष होंगे। अपर कलेक्टर राजेश शाही समिति के सचिव एवं जिला प्रबंधक लोक सेवा सीधी जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी समिति के सदस्य होंगे।
                                   
-----------------
 
विधानसभा निर्वाचन 2023
 

सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का कठोरता से पालन कराएं - कलेक्टर 

 
स्वामी की अनुमति के बाद ही निजी सम्पत्तियों का प्रचार में करें उपयोग - कलेक्टर 
 
सीधी 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने सभी एसडीएम को सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भवनों तथा परिसम्पत्तियों पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। राजनैतिक तथा अन्य व्यावसायिक प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित उपकरणों एवं स्थलों का ही उपयोग करें। निजी सम्पत्ति में भी सम्पत्ति के मालिक की अनुमति के बाद ही प्रचार-प्रसार में उपयोग करें। सम्पत्ति का विरूपण करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
 
कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सम्पत्ति विरूपण दस्ता तत्काल गठित कर दें। इन्हें आवश्यक उपकरण तथा संसाधन तत्काल उपलब्ध कराएं। सार्वजनिक सम्पत्तियों जैसे शासकीय भवन, बाउन्ड्रीवाल, सडक़ों के डिवाइडर, बिजली और टेलीफोन के खंभे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री न लगाएं। यदि कोई इन पर बिना अनुमति और सूचना के प्रचार सामग्री लगाता है तो सम्पत्ति विरूपण दस्ता तत्काल कार्यवाही करे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन कराने के लिए आवश्यक प्रबंध तत्काल सुनिश्चित करें।
                                      
-----------------
 

धान उपार्जन के लिए पंजीयन अब 15 अक्टूबर तक

  

सीधी 
    प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देकर बताया है कि प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय भोपाल का पत्र दिनांक 04.10.2023 द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान के लिए किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 05.10.2023 निर्धारित की गई थी। किन्तु अभी तक विगत वर्ष की तुलना में किसान पंजीयन कम हुये हैं। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 15.10.2023 तक बढ़ाई गई है। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने समस्त किसानों से अपील की है कि अपने समीपस्थ पंजीयन केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर, एमपी ऑनलाइन या किसान मोबाइल ऐप से निर्धारित अवधि में पंजीयन करायें।

Similar Post You May Like

  • देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    देहात पुलिस ने 15 पेटी कोरेक्स के साथ आरोपी को धर दबोचा

    थाना देहात ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, मिली सफलता  थाना देहात मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में  1 अप्रैल 24 को नशे के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गयी। मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि देहात पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, जिसे रोकने पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को देख

  • दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना  परिणाम

    दोपहर 3:00 बजे हुआ एक तरफ मतगड़ना परिणाम

     विधानसभा का एक तरफ हुआ चुनाव परिणाम    अजय सिंह राहुल सातवें चरण के परिणाम में 32510 शरदेंदु तिवरी को 25609 मत प्राप्त हुए।   6905 कांग्रेस पार्टी चल रही है आगे   0000 सीधी विधानसभा 77,  5वा चरण की मतगड़ना परिणाम   भाजपा से रीति पाठक  27035  कांग्रेस से ज्ञान सिंह 13901   13134 मतो से रीति आगे चल रही हैं।

  • चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    चारों विधानसभा क्षेत्र के आए द्वितीय चरण के परिणाम

    सीधी विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण की मतगणना परिणाम     सीधी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से रीति पाठक -5054 कांग्रेस पार्टी से ज्ञान सिंह -2715   में कुल मतो का अंतर -2339   चुरहट विधानसभा क्षेत्र  से-  अजय प्रताप सिंह राहुल कांग्रेस पार्टी - 4526 शरदेंदु तिवारी भारतीय जनता पार्टी - 4194 दोनों पार्टियों में कुल मत का अंतर - 332   धौहनी विधानसभा क्

  • विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

    विधान सभा प्रत्याशियों को प्राप्त मतो की गणना हुई प्रारंभ

      सीधी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट सूरज कुमार (आईएएस), 77-सीधी शिवानंद कपासी(आईएएस), 78- सिहावल रमन चंद्र मालकार (एसीएस ) तथा 82-धौहनी सत्यवान सिंह मान(एचसीएस) की उपस्थिति में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थियों तथा निर्वाचन एज

  • सीधी में अब तक  एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

    सीधी में अब तक एक लाख पैंसठ हज़ार मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

     *मतदान की जानकारी*   *समय 11 बजे*   76-चुरहट 44376 म 45317 पु 89693 कुल 34.10% 77-सीधी   39054 म 37253 पु 76307 कुल 29.80% 78-सिहावल 43516 म 36159 पु 79675 कुल 31.50% 82- धौहनी 38766 म 37212 पु 75976 कुल 30.26%   *कुल 165712 म 155941पु 321653 कुल 32.38%*

  •   विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

    विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव न लडऩे का किया ऐलान

     जमीनी स्तर पर जन सेवा के कार्य रहेगें जारी - इंजी.आशीष सीधी।  रविवार को विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र 78 सिहावल से इंजीनियर आशीष मिश्रा द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा गया कि यर्थाथ के धरातल पर जन सेवा के कार्य पूर्व की भॉति आगे भी यथावत जारी रहेगें। विंध्य जनता पार्टी का जिले एवं प्रदेश के सर्वागिंण विकास हेतु सराहनीय प्रयाश हैं किन्तु विधान सभा चुना

  •   विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    विधानसभा निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

    सीधी और धौहनी के लिए शिवानंद कपासी तथा चुरहट और सिहावल के लिए सूरज कुमार रहेंगे प्रेक्षक सीधी  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु सीधी जिले के विधानसभा क्षेत्र सीधी- 077 एवं विधानसभा क्षेत्र धौहनी - 082 के शिवानंद कपासी आई.ए.एस. तथा विधानसभा क्षेत्र चुरहट- 076 एवं विधानसभा क्षेत्र सिहावल-078 के जनरल आब्जर्वर सूरज कुमार आईएएस को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है

  • विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

    विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू

     विधानसभा निर्वाचन 2023 -  निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराया जायेगा विधानसभा निर्वाचन - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय    सीधी 09 अक्टूबर 2023 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय ने विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सीधी जिले के 4 विधानसभा क

  • प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

    प्रदेश के मुखिया कल आएंगे सीधी, लाडली बहनों को करेंगे संबोधित

     मुख्यमंत्री 09 अक्टूबर को आएंगे सीधी   मुख्यमंत्री रामपुर नैकिन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा लाड़ली बहना गैस रिफिल योजना के हितग्राही सम्मेलन में होंगे सम्मिलित    सीधी 08 अक्टूबर 2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 09 अक्टूबर 2023 को सीधी जिले के रामपुर नैकिन आएंगे।    जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर से हेलीकप्टर द्वारा जिले के तहसील रा

  • कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

    कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ ट्रैप

     लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही  सीधी।  खेमचंद शर्मा पिता बुधराम शर्मा निवासी पटियाला पंजाब की शिकायत पर 4 अक्टूबर 23 को संतोष कुमार गुप्ता एस जीएसटी कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर सर्किल.1 सतना म.प्र. 2हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हॉथो गिरफ्तार हुआ है।  बताया गया कि गल्ला मंडी के गेट के पास सतना ट्रेप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता खेमचंद शर्मा से एस.जी.एस.टी विभाग के कमर्शियल टै

ताज़ा खबर