उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के जन्मदिन पर नालन्दा जिला भाजपा ने दी बधाई

615 By 7newsindia.in Fri, Jan 5th 2018 / 21:12:41 बिहार     

अजय कुमार, संवाददाता 
नालन्दा :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के आज जन्मदिन पर नालन्दा जिला के भाजपा नेताओं ने बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती, श्याम किशोर सिंह, महामंत्री राजेश्वर सिंह, सुधीर शर्मा, डॉ आशुतोष कुमार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन कुमारी, जिला मंत्री अमित गौरव, शैलेन्द्र कुमार, सूरज चन्द्रवंशी,अविनाश मुखिया, विश्वजीत कुमार बंटी, कुमार प्रियरंजन, रविशंकर मण्डल, अरशद करीम, मनोज चौधरी, सविता सहाय, सूरज भट्ट, तेजस्विता राधा, सियाशरण आर्य,डॉ प्रवीण कुमार, छात्र नेता अनुपम क्षत्रिय,  टुन्ना बाबा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जामा सिंह, संजय साधु, सुबोध मोदी, धीरज कुमार, विकास कुमार ,गौरव प्रकाश सहित जिले के समस्त पदाधिकारियो एवं मण्डल अध्यक्ष ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि माननीय सुशील मोदी जी ने बिहार को एक नई दिशा दी है और उनके नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है। इस मौके पर नालन्दा जिले के विभिन्न मंडलो में केक और मिठाइयां भी बांटी गयी।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर