सामाजिक कुरीतियो को मिटाने के लिए मानव श्रृखला में मिलाएँ हाथ से हाथ

470 By 7newsindia.in Mon, Jan 8th 2018 / 18:21:43 बिहार     

नालंदा / राम विलास । 21 जनवरी को बाल विवाह व दहेज जैसी कुरीतियो के उन्मूलन  के लिए  बनने वाली मानव श्रृंखला को लेकर सिलाव के अधिकारियों ने कमर कस ली है। बीडीओ  अलख निरंजन ने बताया कि हर हाल में मानव श्रृंखला  सिलाव प्रखण्ड क्षेत्र में ऐतिहासिक होगा । इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर काम किया जा रहा है ।  मानव श्रृंखला को सफल और यादगार बनाने में प्रशासनिक स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बाबत जोनल  और सेक्टर  आफिसरो की बैठक  की गई है । प्रखंड के मुखिया-सरपंच, वार्ड सदस्य- पंच और पंचायत समिति सदस्यों से सहयोग की अपील की गई है। उन्हें  अपने स्तर से पंचायतों में बाल विवाह एवं दहेज  मुक्त समाज निर्माण के लिए गांव- गांव में  जागरुकता  अभियान चलाने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को बिहार को बाल विवाह व दहेज मुक्त बनाने के लिए मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी सभी जगह की जा रही है । सिलाव प्रखण्ड क्षेत्र में 20 किलोमीटर में मानव श्रृखला बनाया जायेगा । इस मानव श्रृखला में 40 हजार महिला- पुरुष के अलावे स्कूली छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे । यह मानव श्रृंखला राष्ट्रीय उच्च पथ 82  पर नालंदा थाना के पास से  सिलाव के पटेल चौक तक सिलाव के पटेल चौक से सिलाव - मैजरा पथ  में कहटैन नदी तक  और राजगीर  - गिरियक रोड में गिरियक पुल से आयुद्ध निर्माणी नालंदा के गेट नंबर -2  तक  मानव श्रृंखला बनाने में सिलाव प्रखंड की भागीदारी होगी।  बीडीओ  अलख निरंजन ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा समाज का कोढ है। इन कुरीतियों को समाज से मिटाने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे आना चाहिए। सरकार ने भी इस सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जंग छेड़ा है। इसी जंगे एलान के तहत  21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह से  बचपन खो जाता है। इससे खेलने- पढ़ने व सीखने की स्वतंत्रता समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल करने के लिए सिलाव प्रखंड को 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी क्षेत्र के लिए अलग-अलग क्षेत्र पदाधिकारी बनाए गए हैं। वातावरण निर्माण के लिए पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी और स्कूलों में विचार सत्र के दौरान मानव श्रृंखला की चर्चा की जाएगी। इस बैठक में  नगर कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश शर्मा, मनरेगा पीओ सुजीत कुमार सिंह, सीडीपीओ इस्मत, जीविका प्रभारी  प्रवीण कुमार, बीसीओ  भोला प्रसाद सिंह,  जेएसएस अमर कुमार  समेत सभी सेक्टर  पदाधिकारी मौजूद थे।

सिलाव में इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 प्रभात फेरी।                          - 10 जनवरी 

मोटरसाइकिल रैली।                 - 12 जनवरी 

जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।  -13 जनवरी 

रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता -15 जनवरी 

साइकिल रैली।                         - 17 जनवरी 

भाषण प्रतियोगिता।                   - 18 जनवरी 

क्रिकेट (बड़ाकर)                       - 19 जनवरी 

मशाल जुलूस                            -20 जनवरी

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर