बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए दिनरात कार्य कर रही है केंद्र सरकार :- श्याम भारती

646 By 7newsindia.in Mon, Jan 8th 2018 / 15:47:23 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
नालन्दा : भारतीय जनता पार्टी के नालन्दा जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार डबल ईंजन के पावर से दिनरात कार्य कर रही है। समावेशी एवं महत्वपूर्ण विकास के क्रम में आज लगभग बिहार के सभी जिलों में सड़क मार्ग, ऊर्जा, कृषि, नागरिक सुविधाओं के अलावे मुद्रा योजना एवं कौशल विकास के द्वारा लाखो लोगो को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बिहार के सभी जिलों में फोरलेन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। अब तो गंगा नदी में जलमार्ग विकास के लिए भी भारत सरकार ने 5369 करोड़ की मंजूरी दी है जो उत्तरप्रदेश, बिहार,झारखंड और बंगाल को जलमार्ग से जोड़ेगी। ऊर्जा के क्षेत्र में लगभग सभी गांव अब रोशन हो चुके हैं। पटना में मेट्रो का निर्माण अब चालू होनेवाला है।बिहार के महत्वपूर्ण विकास के लिए केंद्र ने अपना खजाना खोल दिया है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं में सभी वर्गों के विकास लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगे हुए है और हमारे भरतीय जनता पार्टी के बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री गण, वरिष्ठ नेतागण सभी जिलों के विकास में अहम भूमिका निभा रहे है। आनेवाले समय मे बिहार का  विकास और तेज़ी से होनेवाला है।हमलोग स्थानीय स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका अदा करे और आम जन के विकास में सहयोग करें ताकि एक एक योजना धरातल पर दिखे और उसका पूरा लाभ आम जन को मिले।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर