समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ सभी को लड़ना होगा :- कृष्ण मुरारी

668 By 7newsindia.in Mon, Jan 8th 2018 / 18:20:55 बिहार     

अजय कुमार / राजा कुमार , संवाददाता 
राजगीर : नालंदा जिले के राजगीर के पटेल नगर स्थित आवासीय मगध पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा एक सामाजिक कुरीति है जिसके खिलाफ हम सबों को लड़ना होगा। उन्होंने लोगों से बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की और आशा जतायी कि यह मानव श्रृंखला एतिहासिक होगी। इस मौके पर विधालय के निदेशक पुष्पा कुमारी ने कहा कि शराबबंदी के बाद अब बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर कड़ी चोट करने की जरूरत है। बाल विवाह अभी 39 प्रतिशत है, इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं दहेज प्रथा की शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग गरीबी, अशिक्षा, कुरीति के कारण बाल विवाह करते हैं। इसका दुष्परिणाम काफी गंभीर होता है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर