स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को शब्दों में बांधना एकदम आसान नहीं : राजा

484 By 7newsindia.in Fri, Jan 12th 2018 / 21:38:06 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
नालंदा : स्‍वामी विवेकानंद का नाम लेते ही सिर श्रद्धा से झुक जाता है, नई सोच और 'जो कहो वो कर दिखाने' का जज्बा रखने वाले विवेकानंद एक अभूतपूर्व मानव थे। अगर आज उनके बताए गए रास्तों पर हमारे देश के युवागण चले तो वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश वैसा ही बन जाएगा जैसा बनाने का सपना बापू ने देखा था। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को आईना दिखाने वाले स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और आदर्शों को शब्दों में बांधना एकदम आसान नहीं है। ये बातें आज युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक, मोटिवेटर सह रोट्रेक्ट क्लब सदस्य राजा कुमार ने कही। अपने संबोधन में उन्होनें कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बच्चों के लिए कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रूको , जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। इस वाक्य को अगर हम अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो अपना भविष्य खुद ब खुद संवर जाएंगा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर