सीएम नीतीश और राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बिहारवासियों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

427 By 7newsindia.in Sun, Jan 14th 2018 / 16:10:34 बिहार     

अजय कुमार , संवाददाता 
पटना : बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व के अवसर पर बिहार के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल मलिक ने अपने संदेश में आशा व्यक्त करते हुए कहा, 'मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व बिहार राज्य के लोगों के जीवन में सुख, सद्भावना और प्रेम का संचार करे, यही मेरी मंगलकामना है.' राज्यपाल ने इन पर्वों को उल्लास और भाईचारा के साथ मनाने की लोगों से अपील की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्घि लाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश ने लोगों से यह पर्व पारस्परिक स्नेह सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुशहाल विकसित और गौरवपूर्ण बिहार का निर्माण होगा। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर