धार्मिक, सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता :- सौरभ

725 By 7newsindia.in Mon, Jan 15th 2018 / 14:36:03 बिहार     

शम्भु कुमार सिंह , संवाददाता 
गया : वजीरगंज बाजार निवासी एलआईसी अभिकर्ता सह वजीरगंज पुस्तकालय के अध्यक्ष समाजसेवी 85 वर्षीय रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता की मृत्यु ठंढ के कारण हो गई। दिवंगत समाजसेवी रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र शम्भु शरण ने बताया कि अचानक ठंढ लगने के बाद ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विष्णुपद गया शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके आवास पर आयोजित शोक सभा में मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनके नाती सह पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार एवं संपादक एसोसिएशन सौरभ कुमार ने कहा कि उनके नाना रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता समाजसेवी के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी कमी समाज के लोगों के साथ-साथ हर तबके को खलेगी। उन्होंने इस दुःखद समय में परिवारजनों को सांत्वना देते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को यह गहरा दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर