कलश यात्रा व आकर्षक शिव झांकी के साथ साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ

702 By 7newsindia.in Thu, Feb 8th 2018 / 17:01:01 बिहार     

गया से रीना शर्मा 
वजीरगंज : गौ सेवा समिति की ओर से वजीरगंज प्रखंड के नकटी महूगाइन गांव में साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ बुधवार कॊ कलश यात्रा एवं भगवान शँकर पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ तरवा बाजार के सूर्य मंदिर स्थित नदी से जलभरी कर किया गया। गौ सेवा समिति के जय सिंह ने बताया कि इस कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन के कथा वाचक कृष्ण बृजवासी का भागवत कथा का प्रवचन दिया जा रहा है,  साथ ही वृंदावन के झांकी मंडली के द्वारा कथा मंच पर आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा के दौरान वजीरगंज पूर्व भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेता रामनरेश सिंह ,मदन साव,शंकर प्रसाद ,जितेंद्र प्रसाद सहित सैकडों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर