कमल शक्ति ने अटल जी के जन्म दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष  को किया सम्मानित

359 By 7newsindia.in Wed, Dec 26th 2018 / 16:15:21 सीधी     

 सीधी   ।

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कमल शक्ति द्वारा भारत रत्न, कवि हृदय सम्राट ,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 94 वां जन्मदिवस पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए जिले की शानदार 3 विधानसभा सीट चुरहट ,सीधी, और धौहनी  में विजय श्री हासिल करने हेतु जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा को फूलों की माला एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
 
 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि अटल जी महान व्यक्तित्व के धनी थे । प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने अटल जी को विश्व की धरोहर बताया और उनके योगदान हेतु विश्व कृतज्ञ रहेगा। कमल शक्ति के प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन करते हुए अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने अटल जी को देश का गौरव बताया। कार्यक्रम में कमल शक्ति के प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने कहा कि हमारे जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा   चुनाव के पूर्व  मे   कहा था कि जब तक चारों विधानसभा नहीं जीत लूंगा तब तक माला नहीं पहनूगा। श्री दुबे ने यह कहते हुए माला पहनने का आग्रह किया कि यह तीन सीटें 30 सीटों के बराबर हैं इसलिए आपको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना के अनुसार अब आपको माला पहननी ही चाहिए ।कार्यक्रम में सुनीता रानी वर्मा ,स्नेह लता सिंह ,मोहर कली तिवारी, मोनिका श्रीवास्तव ,मीनाक्षी मिश्रा ने विचार रखें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शत्रुघ्न तिवारी, केमला प्रजापति ,मोती लाल पटेल, धर्मेन्द्र शुक्ला,  मनीला सिंह, पंकज पांडे, विष्णु पटेल ,लाल बहादुर सिंह, देवेंद्र शुक्ला, शिवांशु तिवारी, मनीष शुक्ला, श्रवण  चौबे और  तुषार द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहकर अटल जी के जन्म दिवस में सहभागी बने।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर