युवा हमेशा पार्टी की मजबूत शक्ति रही है :- गौरव तिवारी

349 By 7newsindia.in Sun, Dec 30th 2018 / 18:11:05 सीधी     

 

युवा मोर्चा नई ऊर्जा के साथ कटिबद्ध होकर काम मे जुटे :- राजेश मिश्रा

सीधी 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक विषयो एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई  बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा,जिला महांमत्री देवेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र में दीपप्रज्वलन कर सामूहिक गायन देश हमे देता है सबकुछ हम भी देश को कुछ देना सीखे जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा गाया गया एवं कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियो का स्वागत जिला महामंत्री द्वय अमित सोनी,सुनील सिंह द्वारा तिलक लगाकर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने कहा कि युवा हमेशा पार्टी की मजबूत शक्ति रही है। किसी पार्टी के उत्थान के लिए पार्टी के युवा मोर्चा का अहम योगदान होता है। भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व कर्मठता से पार्टी का कार्य करते हुए आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। युवा वर्ग ही मोदी को दोबारा देश की सत्ता मे लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने मे सक्षम है और 2019 मे भाजपा की जीत का आधार मजबूत करने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करके जीत का आधार बनेंगे।बैठक में विशिष्ट अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा ने कहा भाजयुमो कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की साढ़े चार साल और पूर्ववर्ती प्रदेश भाजपा सरकार की 15 वर्षों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित करें। हमने मध्यप्रदेश में  सन 2003 का चुनाव जीता और अपने अच्छे कार्यों व उपलब्धियों के कारण सन 2008 और 2013 का चुनाव जीता। आज हम विधानसभा चुनाव हारे हैं, पर हिम्मत नहीं हारे हैं। राजनीति में ऐसे मोड़ व अवसर आते हैं जब हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मोर्चा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कटिबद्ध होकर काम में जुट जाएं। यह संकल्प की घड़ी है और आने वाले तीन माह में हमें काफी परिश्रम करना है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसने को कहा गया। श्री द्विवेदी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की व युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते आगामी रचनात्मक व महत्वपूर्ण कार्य दिए गए। इसमें मुख्य रूप से कॉलेज एम्बेसडर, मेरा पहला वोट मोदी को। इसमें वह युवा मुख्य रूप से होंगे जो 2019 में प्रथम बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। श्री द्विवेदी ने बताया कि इस तरह से भाजपा कार्यकर्ता युवाओं से मिलेंगे और नए वोटरों को नरेंद्र मोदी व भाजपा के विचारों व नीति-रीतियों से अवगत करवाएंगे। इसके अंतर्गत कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली जाएगी व जिला स्तर पर युवा सम्मेलन करवाए जाएंगे। जिले के शानदार 3 विधानसभा सीट चुरहट,सीधी एवं धौहनी में विजयश्री हासिल करने हेतु भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा को फूलों की माला एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी एवं आभार जिला महामंत्री अमित सोनी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

भाजयुमो  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मार्तण्ड चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह लल्ला,निशांत मिश्रा,जिला मंत्री नीरज पाण्डेय,इंद्रप्रकाश गुप्ता, संदीप सिंह,अवनींद्र सिंह,अम्बुज ओण्डेय,कोषाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया,जितेंद्र पाण्डेय, तुषार द्विवेदी,अभय सिंह,राजेश सिंह,प्रदीप मिश्र,सन्दीप शर्मा,रामरतन पाल,सन्तोष अग्रहरि,ओमप्रकाश पांडेय,सरोज साहू,शिवम बहेलिया, विनय पाण्डेय,प्रवीण शुक्ल,कृष्णलाल प्यासी, रोहिणी मिश्र,सतीश तिवारी,प्रदीप शुक्ल,दिलीप सोनी,पुनीत त्रिपाठी,साचीनांद उपाध्याय, अविनाश त्रिपाठी, नीरज द्विवेदी, सुनील पटेल,संजीव वैस,पंकज तिवारी,शिवम शुक्ला सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर