अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही जारी -----

1222 By 7newsindia.in Mon, Jan 7th 2019 / 20:52:24 सीधी     

 -------- कलेक्टर अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है तथा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद के द्वारा विद्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण निम्न शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है- 1) सुरेन्द्र पनिका, वरिष्ठ अध्यापक शा आदर्श उ मा वि चुरहट 2) राज कुमार टेभरे सहायक अध्यापक प्रा शाला कोडार कुसमी 3) पार्वती हरदहा सहायक अध्यापक मा शाला छपरा टोला कुसमी 4) उमा नेवइत अध्यापक मा शाला जूरी कुसमी 5) शोभा सिंह सहायक अध्यापक प्रा शाला पनवार चौहानन टोला 6) अतुल कुमार मिश्र सहायक अध्यापक प्रा शाला पनवार चौहानन टोला 7) दया शंकर शर्मा प्रभारी प्राचार्य शा उ मा वि बिठौली 8) संतोष कुमार तिवारी सहायक अध्यापक शा उ मा वि बिठौली 9) वरुण कुमार सिंह वरिष्ठ अध्यापक शा उ मा वि बिठौली 10) वीरभद्र शर्मा शिक्षक शा उ मा वि सोनवर्षा 11) बाबू लाल कोल शिक्षक शा उ मा वि सोनवर्षा 12) हीरा लाल पटेल प्रभारी प्राचार्य शिक्षक शा उ मा वि सोनवर्षा 13) भास्कर प्रसाद द्विवेदी वरिष्ठ अध्यापक शा उ मा वि बिठौली 14) भागवेंद्र सिंह प्रा शाला नौगवाँ दर्शन सिंह 15) श्यामा शुक्ला प्रा शाला नौगवाँ दर्शन सिंह 16) विनोद तिवारी भृत्य शाउमावि बिठौली 17) धीरेंद्र प्रसाद पटेल भृत्य शा उ मा वि सोनवर्षा इसी प्रकार छात्रावास के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर अधीक्षक टी एन दीपांकर अधीक्षक(मूल पद शिक्षक) अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास नौढियाको निलंबित कर दिया गया है ।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर