मान्या पाण्डेय होंगी मतदाता जागरूकता अभियान की ब्राण्ड एम्बेस्डर

436 By 7newsindia.in Wed, Mar 13th 2019 / 18:55:19 मध्य प्रदेश     

स्वीप के दौरान बजेंगे बाल कलाकार के गाने

 
सीधी 
लोकसभा निर्वाचन 2019 में मतदाता जागरूकता अभियान के लिये लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा ब्राण्ड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है। मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों में जहां मान्य पाण्डेय के गीतों की प्रस्तुति होगी वहीं पूरे जिले में उनके आडियो गाने बजाये जायेंगे।
  बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं लोक गायक राम तिवारी, सोनम मिश्रा, हरिश्चंद्र मिश्रा के द्वारा मतदाता अभियान से जुड़े बघेली के लगभग एक दर्जन से ज्यादा मतदाता गीत तैयार किये जा चुके हैं। मतदाता अभियान में मान्या पाण्डेय के द्वारा एजी आवा चुनाव करा हो मतदान, सबका दीन्है समुझाइ। सुनिलै सुनिलै हो विनती हमार, चला हो मतदान करी। बताबा सबका भाई समुझावा सबका भाई, अब ता घर-घर मा मतदान कराबा सबका भाई आदि विधानसभा चुनाव 2018 के मतदाता जागरूकता अभियान में काफी चर्चित रहे हैं।
  मान्या पाण्डेय को ब्राण्ड एम्बेस्डर घोषित करने के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी पी वर्मन, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास के के पाण्डेय, जिला जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा, खनिज अधिकारी क्यू ए रहमान उपस्थित रहे।
 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर