23 मई को आंधी और बारिश के बीच आएंगे चुनावी नतीजे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

745 By 7newsindia.in Mon, May 20th 2019 / 18:57:58 मध्य प्रदेश     

 

सीधी,  

23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम आंधी और बारिश के बीच आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खड़ी में बनने वाली नमी के कारण एक बार फिर गर्मी से राहत मिल सकती है। 

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 22 और 23 को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 

रविवार को हल्द्वानी में सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ गई। रविवार का अवकाश होने के बावजूद दोपहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को भी प्रदेश में सुबह से ही चटख धूप है। जिससे मौसम में गर्मी बढ़ गई है। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर