जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों व प्रबुद्धजनो को बनाया भाजपा का सदस्य

508 By 7newsindia.in Mon, Jul 15th 2019 / 10:53:55 मध्य प्रदेश     

 जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों व प्रबुद्धजनो को बनाया भाजपा का सदस्य

 

सीधी । लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला। मोदी सरकार की स्वीकार्यता हर वर्ग में है और यही कारण है कि समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुडने के लिए उत्साहित है। सदस्यता अभियान के दौरान बडी संख्या में पार्टी के समर्थक सदस्य बन रहे है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्र ने आज सीधी में सदस्यता अभियान के दौरान कही।

 

                डॉ मिश्र ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। सदस्यता अभियान के जरिए बूथ स्तर तक रहने वाले समाज के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी जोडेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाने के लिए काम कर रही है। इस विचार के साथ भारत के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होयही सदस्यता अभियान की सार्थकता है। 

                 डॉ मिश्र के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य विश्वबन्धुधर दुवेदी, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ल, नगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, मंडल महामंत्री राकेश मौर्यमंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी रवि केसरी, सह प्रभारी सुरेंद्रमणी दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, गुरुदत्त शरण शुक्ल, अशोक वर्मा, मनोज भारती, सुनीता रानी वर्मा, अमित सोनी, पूनम सोनी, सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर