सीधी के पटवारियों को कश्मीर भेजनें की उठी मॉग

760 By 7newsindia.in Tue, Aug 6th 2019 / 18:29:23 मध्य प्रदेश     

शोसल मीडिया पर वायरल हुआ संदेश

सीधी,
जिले के चिहिंत पटवारियों को कश्मीर सीमांकन की प्रकृया को पूर्ण करने हेतु भेजनें की मॉग उठी है। धारा ३७० हटने पर मंगलवार को जहॉ लोगों ने बढ चढ कर शोसल मीडिया पर खुसी का इजहार किया वहीं सीधी के पटपारियों के कार्य प्रणाली से व्यथित हो कर शोसल मीडिया पर जम कर निशाना साधा गया ये अलग बात है कि बात भले ही हास परिहास में ही गई है किन्तु कहीं न कहीं सत्यता के करीब प्रतीत होती है। अपने आप में सवाल यह जन्म लेता है कि क्या वास्तव में पटवारियों की कार्य प्रणाली से समाज में रोष व्याप्त है, क्या वास्तव आम जन काफी व्यथित हैं, अगर वास्तव में ऐसा कुछ महौल है तो आज तक उचित विधिक कार्यवाही क्यों नहीं हुई। जानकारों की मानें तो इनकी उक्त कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने का कई बार प्रयास किया गया कई लोगों पर कानूनी कार्यवाही का चाबुक चलाया गया किन्तु शोसल मीडिया पर हो रही चर्चा अनुसार तो स्थिति तो कुछ और ही वयॉ कर रही है। कुछ शोसल मीडिया यूजर्स की मानें तो यह एक ऐतिहासिक पल है, भारत के प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत में एक विधान, एक निशान हेतु ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। वहीं ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि आर्टिकल ३५ए और आर्टिकल ३७० हटाने के लिये दिल से नमन करते हुए आभार व्यक्त किया गया है। 
 
शोसल मीडिया पर हो रही चर्चा अनुसार सुशील की मानें तो कश्मीर में सीमांकन की प्रक्रिया को करने के लिये भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि सीधी के चिहिंत पटवारियों की ड्यूटी कश्मीर में लगाई जाये, जिसका अप्रत्याशित लाभ सीधे तौर पर भारत को मिलेगा। वहीं विनोद की मानें तो विजयपुर जोरोंधा के पटवारी की भी ड्यूटी लगाने की विशेष मॉग की गई है, जिसका प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि महोदय के द्वारा २८ साल के  युवक को तीस वर्ष का निवासी बनाकर घर में रहने का प्रमाण पत्र पंचनामा जारी किया जा चुका है। वहीं हनुमान की मानें तो महोदय द्वारा नक्सा ही घुमा दिया जायेगा जिससे कश्मीर क्या है लाहौर भी भारत में शामिल हो जायेगा। 
 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर