अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता ने पदभार किया ग्रहण

1652 By 7newsindia.in Mon, Aug 26th 2019 / 18:45:34 मध्य प्रदेश     

2008 बैच की सुश्री अंजुलता उत्कृष्ट कार्य हेतु हो चुकी हैं सम्मानित

सीधी। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता २६ अगस्त २०१९ सोमवार को पद भार ग्रहण किया। सुश्री अंजुलता  वर्ष 2016 जबलपुर में सीएसपी एवं 2018 में एआईजी ऑफिस जबलपुर एवं जबलपुर पदस्थापना के पूर्व मुरैना जैसे क्षेत्रों में सेवाएं दे चुकी हैं। मुरैना बीहड़ जंगलों व डकैतों से घिरा हुआ जिला माना जाता है जहां आम तौर पर पदस्थापना एक तेज तर्रार अधिकारीयों का ही किया जाता है। जानकारों की मानें तो मुरैना में लगभग 40 वर्ष बाद यदि किसी महिला पुलिस अधिकारी के ऊपर विश्वास जताया गया था तो उसका मुख्य कारण कहीं न कहीं सुश्री अंजुलता का वेहतर कर्तव्य एवं दायित्व निर्वहन माना जाता है। जिन्होनें ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के मन में भय पैदा करने में सफल रहीं हैं। सूत्रों की मानें तो सुश्री अंजुलता ने सबसे पहले अवैध उत्खनन एवं डकैती जैसे अपराधों में लगाम लगाया साथ ही महिला उत्पीडऩ जैसे पहलुओं पर भी बडे संजीदगी के साथ दायित्व निर्वहन किया है।  
 
सुश्री अंजुलता सीधी में पदभार ग्रहण कर खास बात चीत में बताया कि आम जनसमस्याओं का समाधान, शरारती तत्वों पर लगाम, कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं अपराधियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही पर प्रमुखता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा। 
 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर