शासकीय उ.मा.वि. पनवार ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मारी बाजी

456 By 7newsindia.in Thu, Oct 10th 2019 / 13:44:43 मध्य प्रदेश     

 स्टेट चैम्पियन बनी महक सिंह 

 
सीधी,
विद्यालय के क्रीडा प्रभारी डाँ राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हाल में ही आयोजित स्टेट थाई बाक्सिंग प्रतियोगिता में पनवार विद्यालय के छात्रों ने चार मैडल जीतकर जिले का सम्मान बढाया, साथ ही एक छात्रा नेशनल के लिए भी चयनित हुई। विद्यालय की छात्रा स्टेट चैम्पियन कु. महक सिंह कक्षा 11 को गोल्ड मैडल, मोहित रजक कक्षा 12 को सिल्वर मेडल, कु. साक्षी दुबे कक्षा 11 को ब्राउन मैडल एवं कु. महिमा मिश्रा कक्षा 11 को भी ब्राउन मैडल प्रदान किया गया। बताया गया कि विद्यालय में पहली बार स्टेट प्रतियोगिता जीत कर नेशनल में छलांग लगाती हुई कु. महक सिंह ने जिले का नाम रोशन करते हुए, नेशनल, राष्ट्र स्तर की थाई बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिये चयनित हुई । 
 
इस ऐतिहासिक जीत के लिये संस्था के प्राचार्य एल पी तिवारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ जिसमें डाँ सुधा तिवारी, प्रतिभा भार्गव, अर्चना निगम,  शिखा सिंह, सीमा सिंह, टी के मार्के, आर बी सिंह, ब्ही पी शुक्ल, के पी साकेत,  आर.पी.गौतम,  पुष्पजा पाण्डेय, कनकलता पाण्डेय, संजू सितानी, प्रविता तिवारी, रामलली साकेत,  ममता मिश्रा, डी.के.सिंह विजय कुमार द्विवेदी, सुनील मिश्रा, गिरेंद्र गौतम, श्रीनिवास कोल, ब्ही के सिंह, जी पी विश्वकर्मा, किरण शुक्ला, शोभा देवी पाण्डेय,  सुगीता मिश्रा आदि ने सम्मिलित सभी खिलाडयि़ों को बधाई दी है। मुख्य रूप से कु.महक सिंह को भविष्य में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। पिछले कई वर्षों से विद्यालय के छात्र छात्रा कई खेलों में स्टेट एवं ओपेन नेशनल में शिरकत करते हुए सफलता प्राप्त की है एवं पहली बार स्कूल गेम्स में नेशनल के लिए चयनित होकर कु.महक ने पनवार जैसे ग्रामीण विद्यालय का मान बढाया है। विद्यालय परिवार कु. महक के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। 
         
इसकी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य एल.पी. तिवारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ  पूरी टीम को साथ ही मुख्य रूप से क्रीडा प्रभारी डॉ राजेश पाण्डेय को दिया है जिनकी दृण इक्षा शक्ति एवं जुनून का परिणाम आज सामने दिख रहा है !

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर