जिले में औसत वर्षा 147.3 मि.मी. दर्ज सर्वाधिक वर्षा बहरी में

602 By 7newsindia.in Mon, Jun 15th 2020 / 18:13:17 मध्य प्रदेश     

 सीधी 

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 15 जून को सीधी जिले में 28.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 17.0 मि.मी., चुरहट में 1.0 मि.मी., गोपद बनास में 3.4 मि.मी., सिहावल में 52.0 मि.मी., बहरी में 59.0 मि.मी., मझौली में 54.0 मि.मी. और कुसमी में 13.0 मि.मी. वर्षा हुई है।
  
  उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 147.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। 01 जून से 15 जून तक तहसील बहरी में सर्वाधिक वर्षा 301.8 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 118.5, चुरहट में 56.0, गोपद बनास में 124.8, सिहावल में 266.4, मझौली 91.0 मि.मी. और कुसमी में 72.7 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 140.1 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।
 
                          -------------------

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर