MP पुलिस के कैलेंडर में भागवत, योगी, शाह के सन्देश

526 By 7newsindia.in Thu, Nov 9th 2017 / 18:22:08 मध्य प्रदेश     

भोपाल| मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विंग द्वारा बनाया गया विशेष नशा विरोधी जागरूकता कैलेंडर विवादों में आ गया है|  कैलेंडर पूरी तरह राजनैतिक रंग में रंगा हुआ है, कैलेंडर  में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शामिल हैं।  कांग्रेस ने कैलेंडर को लेकर आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग भगवा हो

 गया है। 

 

कैलेंडर  पुलिस के एडीजी नारकोटिक्स विंग वरुण कपूर की पहल है। इसकी प्रतियां सरकारी विभागों में राष्ट्रीय स्तर पर वितरित की गई हैं। कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ में एक नेता का संदेश है, जिसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं, यह पूरा कैलेंडर जो नशे की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया है| 

कांग्रेस ने इसका विरोध किया है,  कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि यह चौंकाने वाला है कि पुलिस अधिकारी राजनीतिक दलों के काम कर रहे हैं। कैलेंडर यह स्पष्ट करता है कि पुलिस विभाग को भगवा बनाया गया है| 

कैलेंडर को लेकर वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्त्ता अजय दुबे ने आपत्ति जताई है, उन्होंने कहा है भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए सार्वजनिक पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर