29 शासकीय सेवकों को नोटिस एवं 1 निलंबित

452 By 7newsindia.in Fri, Nov 10th 2017 / 18:27:41 मध्य प्रदेश     

राजगढ़ | कार्य के प्रति लापरवाही एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में निष्क्रीयता बर्दाश्त नही की जाएगी और संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह संदेश कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा अक्टूबर एवं नवंबर 2017 में अब तक 29 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एवं एक को निलंबित कर प्रशासनिक कसावट लाने के संकेत दे दिए गए हैं। इनमें शोकाज नोटिस 20 जिला अधिकारियों, 2 तहसीलदार, एक नायब तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक, 3 निम्न श्रेणी लिपिक एवं भृत्य का एक नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त एक लिपिक को भी निलंबित किया गया है।

    इस आशय की दी गई जानकारी अनुसार कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा तहसीलदार जीरापुर श्री राकेश खजुरिया एवं नरसिंहगढ़ श्रीमति देवंती परते, नायब तहसीलदार माचलपुर श्री अरविंद दिवाकर, राजस्व निरीक्षक माचलपुर श्री बृजेश श्रीवास्तव एवं जीरापुर श्री योगेश बरवड़े, सहायक ग्रेड -3 श्री राजेश कुम्भकार राजगढ़ तहसील एवं श्री नरेन्द्र सिंह मंडलोई आफिस कानूनगो जीरापुर तथा श्री पवन कुमार विजयवर्गीय सहायक ग्रेड-2 कलेक्टोरेट एवं खिलचीपुर जनपद के भृत्य श्री भवंर लाल मेवाडे को विभिन्न लापरवाहियों के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय नरसिंहगढ़ के सहायक ग्रेड-3 श्री महेन्द्र सिंह खिचीं को भी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने के कारण निलंबित किया गया है।

    भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में जिले की रैकिंग प्रणाली के संबंध में निर्धारित प्रपत्र पर बार-बार स्मरण पत्र जारी करने के बाद भी जानकारी नही देने के कारण जिला विपणन अधिकारी, म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय, परियोजना समन्वय सर्वशिक्षा अभियान, जिला परिवहन अधिकारी, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय राजगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ़, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राजगढ़, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राजगढ़, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, सिविल सर्जन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मत्स्य, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल, कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जिला स्थानीय निर्वाचन अधिकारी को भी शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर