MP में हो सकती है बारिश, राजधानी में शुष्क बना रहेगा मौसम

355 By 7newsindia.in Mon, Dec 4th 2017 / 17:25:10 मध्य प्रदेश     

 

भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 

  • राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार की सुबह से तेज धूप खिली रही, साथ ही चल रही सर्द हवाएं ठंड का अहसास कराने वाली थीं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सबसे ठंडा जिला उमरिया रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6 ,ग्वालियर का नौ और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
  • मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक दिन पहले एक सिस्टम के कारण बने बादल छाने से तापमान बढ़ा था। यह सिस्टम कमजोर होते ही बादल छंटने से तापमान कम हुआ।

 

मंगलवार से बादल और घने होंगे, दिन में बढ़ेगी ठंड

 

  • मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने बताया कि चक्रवाती तूफान ओकी का असर प्रदेश में भी पड़ेगा। मंगलवार से भोपाल में बादल और घने होने का अनुमान है। इससे दिन के तापमान में और कमी आ सकती है। दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। बादल छाने से रात का तापमान दो डिग्री बढ़ सकता है। ऐसा मौसम तीन दिन तक रहने की संभावना है।

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर