सरकार के खिलाफ महिला अध्यापक मुंडन करा रहीं और शिवराज लच्छेदार भाषणबाजी में व्यस्त

375 By 7newsindia.in Sun, Jan 14th 2018 / 13:48:36 मध्य प्रदेश     

भोपाल| महिला की सुरक्षा और उनके अधिकार की बात करने वाली मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ शनिवार को महिला अध्यापकों ने मुंडन कराकर विरोध जताया है| इस विरोध की गूँज देश भर में हो रही है| अब तक अध्यापक सरकार से अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे थे और रैली, धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताते आये हैं| लेकिन महिलाओं द्वारा मुंडन कराने पर राजनीति गरमा गई है| कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है| कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने सवाल खड़े किये हैं| 

कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है| उन्होंने लिखा है  एक तरफ़ महिला अध्यापक , शिवराज सरकार के ख़िलाफ़ ,अपने हक़ व वादाखिलाफ़ी को लेकर भोपाल में करा रही मुंडन ....सरकार बेख़बर...और दूसरी तरफ़ भोपाल में ही शिवराज व उनकी पूरी सरकार एकात्म यात्रा के स्वागत व लच्छेदार भाषणबाज़ी में व्यस्त" 

दरअसल, अध्यापकों की मांगें है कि शिक्षा विभाग में संविलियन, मृतक अध्यापकों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति, वेतन विसंगति, पदोन्नति और सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए| इन्ही मांगों को लेकर अध्यापकों ने 13 जनवरी को आंदोलन की चेतावनी दी थी| इसी आंदोलन में सरकार के खिलाफ मुंडन कराकर आज महिला अध्यापकों ने विरोध जताया, उनके साथ कई पुरुष अध्यापकों ने भी मुंडन कराया| 

 

 

 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर