पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के आकस्मिक निधन पर उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

338 By 7newsindia.in Fri, Jan 19th 2018 / 20:25:56 मध्य प्रदेश     

रीवा। मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के आकस्मिक निधन पर मध्यप्रदेश शासन के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होने कहा कि श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है, वो एक कुशल राजनीतिक योद्धा थे, जनता के प्रति उनका लगाव और कर्मठता हमेशा याद रखी जायेगी, उनके व्यक्तित्व की रिक्तता की भरपाई नहीं हो सकती। शोक संतिप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा ने श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि श्री तिवारी का निधन विन्ध्य की अपूर्णीय क्षति हैं। श्रीनिवास तिवारी संसदीय प्रक्रिया के मर्मज्ञ विधिवेत्ता के साथ ही निर्भीक और जनहितैषी नेता थे, उन्होनेे समर्थकों की लम्बी श्रृंखला खड़ी की, अन्याय के प्रति सदा संघर्षरत रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद पाण्डेय, कमलेश्वर सिंह, विधायक रमाकान्त तिवारी, गिरीश गौतम, दिव्यराज सिंह, श्रीमती नीलम मिश्रा, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह, लक्ष्मण तिवारी, पन्नावाई प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, उपाध्यक्ष विभा पटेल, महापौर ममता गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री बुद्धसेन पटेल, ब्यापार सम्बर्द्धन बोर्ड के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता, प्रदेश मंत्री शरतेन्दु तिवारी, विन्ध्य विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह,श्रीमती अंजू मिश्रा, श्रीमती विमलेश मिश्रा, प्रदीप सिंह पटना, महाबली गौतम, रमेश गर्ग, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, रीवा जनपद अध्यक्ष केपी त्रिपाठी, शिवेन्द्र सिंह, प्रबोध ब्यास, सरोज रावत, सत्यप्रकाश पाण्डेय, श्यामलाल द्विवेदी, राजेन्द्र त्रिपाठी, रामसज्जन शुक्ला,नारायण मिश्रा, नागेन्द्र सिंह कल्चुरी, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र मिश्रा, अभिलाष शुक्ला, श्रीमती मनीषा पाठक, अनीता मिश्रा, संजुला सिंह, सुनीता पटेल, विवेक गौतम, विवेक पाण्डेय, अनिल बुधानी, वासुदेव ठारवानी, वीरेष पाण्डेय, अनुज गुप्ता, बाला द्विवेदी, अश्वनी शर्मा, श्रीकांत तिवारी, अशोक तिवारी, रावेन्द्र सिंह सिकरवार, नरेन्द्र गुप्ता, मो.सलाम, भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।      

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर