उपचुनाव : कोलारस और मुंगावली में मतदान शुरू, यूपी-राजस्थान सीमा सील...

360 By 7newsindia.in Sat, Feb 24th 2018 / 13:44:22 मध्य प्रदेश     

भोपाल। मध्य प्रदेश के दो विधानसभा कोलारस और मुंगावली सीटों पर उपचुनाव के लिए  मतदान शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शिवपुरी और अशोकनगर जिले से जुड़ने वाली उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा को सील कर दिया गया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्र में माइक्रोऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। इन सीटों पर तीन हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मतदान करा रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों में अर्धसैनिक सुरक्षा बल की 20 कंपनियों को तैनात किया गया है, वही पहली बार चुनाव आयोग एक विधानसभा क्षेत्र में 30 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराएगा।

                                                         

 


575 मतदान केंद्रों में से 333 क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं। कुल 4 लाख 35 हजार 466 मतदाता मतदान करेंगे। दोनों क्षेत्रों में सभी 575 मतदान केंद्रों के लिए 3 हजार से अधिक मतदान-कर्मी तैनात किए गए हैं। उपचुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगाई जाएंगी, ताकि मतदाता देख सके कि उन्होंने जो वोट दिया है वह सही है या नहीं, इसके लिए उन्हें सात सेंकेंड का समय मिलेगा,

बता दे कि कोलारस उपचुनाव में 22 तथा मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। कोलारस में सभी उम्मीदवार पुरुष तथा मुंगावली में 10 पुरुष एवं 3 महिला उम्मीदवार है। इस उपचुनाव में मतदान में कोलारस से दो लाख 44 हजार 457 मतदाता जिसमें एक लाख 30 हजार 697 पुरुष, एक लाख 13 हजार 753 महिला और सात थर्ड जेंडर शामिल हैं, वही मुंगावली में एक लाख 91 हजार नौ मतदाता जिसमें एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता वोट डालेंगें।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर