हम सबको सिंधियाजी के शिखाएं मार्गों पर चलना चाहिए: अशोक सिंह

346 By 7newsindia.in Sat, Mar 10th 2018 / 22:23:58 मध्य प्रदेश     

सर्वेश त्यागी
ग्वालियर । स्वं. माधवराव सिंधिया की 73वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यालय से सुबह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गो से हुई छत्री में पहुंचकर छत्री स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद अपने अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित की। सुबह स्वं. माधवराव सिंधिया को नमन किया। इसके साथ ही पूरे महानगर में फल वितरण, रक्तदान शिविर आयोजित किये गये। वहीं नदी गेट स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने अपने नेता को याद करते हुए नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने माधव अंधाश्रम पहुंच कर वहां बच्चों के बीच फल वितरित किये जिसमें प्रदेश सचिव अशोक सिंह, पूर्व पार्षद आनंद शर्मा, सुनील शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश कौराव, केसी राजपूत, विश्वनाथराव सालुंके, बृजेश शर्मा आदि ने स्व. सिंधिया को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर