मध्यप्रदेश शासन के प्रथम पुरस्कार पर सीधी का कब्जा बरकरार

408 By 7newsindia.in Fri, Mar 16th 2018 / 19:37:05 मध्य प्रदेश     

सीधी : उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था एवं व्यक्ति को मध्य प्रदेश शासन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा हर वर्ष 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर चयनित संस्था को पुरस्कृत किया जाता है।  विन्ध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीधी उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार वर्ष 2018 में प्रथम पुरस्कार 1,11,000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र द्वितीय पुरस्कार 51,000 आशा स्मिता फाउनंडेशन भोपाल तृतीय पुरस्कार 25,000 रोज सर्वजन उत्थान को दिया गया है। विन्ध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद सीधी वर्ष 2017 का भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। 

सीधी लगातार दूसरी बार प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्जा कायम रखते हुए पूरे प्रदेश में सीधी जिले उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम संस्था के रूप में चयनित हुई है। लगातार 2 वर्षों तक प्रथम पुरस्कार अर्जित करना सीधी जिले के लिए गौरव का विषय है, विन्ध्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद वर्ष 2012 से उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था को कई बार संभागीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है,ं संस्था उपभोक्ता हितों में उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम के माध्यम से उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है।  साथ ही उपभोक्ता जागरण ग्रामीण हाट बाजारों में उपभोक्ता जागरण शिविरों का आयोजन कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने का कार्य कर रही है और अभी भी जिले में खाद्य अपमिश्रण और नापतोल के क्षेत्र में उपभोक्ताओं का सर्वाधिक शोषण हो रहा है, जिस क्षेत्र में संस्था विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया जावेगा। संस्था द्वारा सीधी सिंगरौली उमरिया डिंडोरी मंडला शहडोल आदि जिले में जिले इकाइयां गठित कर उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर