२५ मार्च को मानस भवन में होगा राम जन्मोत्सव,

251 By 7newsindia.in Sun, Mar 25th 2018 / 01:37:22 मध्य प्रदेश     

सीधी: आदर्श इन्द्रलोक रामलीला मंडल खजुरी महन्त श्रीरामदास महाराज के मार्गदर्शन में २५ मार्च १८ को शाम सात बजे से श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का विशाल आयोजन किया जायेगा, जिसमें कार्यक्रम के आयोजक हास्य कलाकार अविनाश तिवारी एवं कार्यक्रम के प्रायोजक इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा समस्त राम भक्त रसिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती दर्ज कराने की अपील की गई है।


कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि धार्मिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाये तो कुछ धार्मिक पुस्तकों के अनुसार राम की शक्ति पूजा नौ दिन चली और उसके बाद उन्हें विजयादशमी के दिन विजय मिली, यह कहानी सभी जानते हैं लेकिन राम का जन्म भी नौदुर्गा पूजा में रामनवमी को हुआ यानी उस समय जब युद्धरत राम ने नौ दिन शक्ति पूजा की तो वे अपने को नए सिरे से जन्म दे रहे थे। राम की शक्ति पूजा में जब मां दुर्गा उन्हें पुरुषोत्तम नवीन कहकर विलीन होती हैं तो वे राम के इसी नवजन्म के कारण उन्हें ऐसा कहती हैं। इसका अर्थ यह भी कि शक्ति पूजा से होता है। इन अनछुये पन्नों को नाट्य रूपातंरण रसिक जनों के समक्ष वृहद रूप से प्रस्तुत किया जायेगा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर