भाजयुमो ने मनाया शहीद दिवस

276 By 7newsindia.in Sun, Mar 25th 2018 / 01:38:48 मध्य प्रदेश     
सीधी। भारतीय जनता युवा मोर्चा सीधी ने शाम को दीया जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि। भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी तुषार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगत सिंहएसुखदेव एवं राजगुरु को आज ही के दिन फांसी दी गयी थी जिसको शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं इसी मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में भाजयुमों कार्यकर्ता शाम को गांधी चौक पर पहुँच कर दीया जलाकर श्रद्धांजलि दिए इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक सुरेश ने कहा अगर युवा अपनी शक्ति और सामर्थ्य का सही ढ़ंग से सही दिशा में अपनी मातृभूमि के लिए उपयोग करे तो भारत पुनः अपनी आध्यात्मिकए सामाजिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर विश्व का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन को याद करते हुए कहा कि भगत सिंह भी एक अच्छे कॉलेज में पढ़ते थे और गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्होंने अपने कॉलेज को छोड़ाए अगर वो भी अपने करियर की चिंता के लिए लगे रहते तो देश में जो क्रांति की मशाल जलाने का काम उनके बलिदान ने किया वो न हो पाता। वही भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा आज हम शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद चंद्रशेखर आजादए भगत सिंहए राजगुरुए सुखदेवए के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की स्वतंत्रता में हमारे शहीदों का बहुत बड़ा योगदान है। देश के प्रत्येक युवा को शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा शहीद भगत सिंहए राजगुरु व सुखदेव जैसे राष्ट्र भक्तों व देश प्रेमियों ने अपना जीवन बलिदान कर हमें बहुमूल्य आजादी दी हैए इसकी गरिमा को बरकरार रखने के लिए हमें आजादी के इन परवानों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए युवा पीढ़ी को अपने भीतर देशभक्ति की अलख जगाकर नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने का संकल्प लेना होगा व शहीद भगत सिंह जैसे शूरवीरों को अपना रोल मॉडल बनाकर उनकी सोच पर पहरा देना होगा। यही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी श्री द्विवेदी ने बताया शहीदों ने हमारे आने वाले कल के लिए अपना आज कुर्बान कर जिस स्वर्णिम आजादी की नींव रखीए आज देशवासियों को एेसे रणबांकुरों के पद चिन्हों पर चलना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उवेन्द्र सिंह एजिलाध्यक्ष सुरेश सिंहए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंहए जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहानएनगर महामंत्री अमित प्रधानए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंहए निशान्त मिश्राएमनोज तिवारीए संदीप सिंहए अंकुर श्रीवास्तवए जिला महामंत्री अमित सोनीए जिला मंत्री संदीप सिंहए कोषाध्यक्ष प्रमोद चौराशियाए अभय सिंह चौहानए सुनील सिंह सनीएपंकज गुप्ता सुमित यादवएराहुल त्रिपाठीए पप्पू सिंह गहरवारए अनंत सिंह संजीव जायसवालए महेंद्र यादवएअजित पांडेयएअरुण सिंहए रामरतन पल सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर