जन जागरूकता रैली को अति० पुलिस अधीक्षक ने हरी हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

334 By 7newsindia.in Wed, Oct 10th 2018 / 12:32:08 मध्य प्रदेश     

भारत रक्षा मंच का विश्व पर्यावरण दिवस पर सराहनीय कार्य - सूर्यकान्त
सीधी। भारत रक्षा मंच जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव मिश्रा के तत्वाधान एवं इ०आरबी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अधि० सुशील शर्मा राष्ट्रीय मंत्री, श्रीमती आशा शुक्ल राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं महिला प्रकोष्ट प्रमुख एवं अभय राज योगी प्रांत महामंत्री, के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके जन जागरूकता रैली  पर आयोजित की गई। रैली का प्रारंभ प्रमोद हार्डवेयर अस्पताल चौक से हुआ जहॉ मुख्य अतिथि सूर्यकान्त शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंव प्रमोद कुमार मिश्रा सदस्य सी० डब्लू० सी० न्यायपीठ ने हरी झण्डी दिखाकर भारत रक्षा मंच की जन जागरूकता रैली को रवाना किया जो कि शहर के मुख्य मार्ग अस्पताल चौक, गांधी चौक, सब्जी मंडी, हनुमान मंदिर से होते हुए गांधी चौराहा पर आकर समाप्त हुई।

 
इ० आर बी सिंह ने जन जागरूकता रैली के माध्यम से व्यापारियों से अपील की है कि एक बार उपयोग में आने वाली पन्नी पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान दे रही है, आवारा मवेशी इन्हे खाकर बीमार पड रहे हैं वहीं आये दिन कई गायें अपने जान भी गंवा रहीं हैं इस पर अकुंश लगाना अतिआवश्यक है। अधि० सुसील शर्मा ने दुकानदारों से कहा कि खाद्य पदार्थो में में अमानक स्तर पर तैयार की गई पन्नी का उपयोग निरन्तर हो रहा है जिससे कैंशर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आम जन आ रहे हैं। संजीव मिश्रा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की गाईड लाईन के अनुसार अमानक स्तर पर तैयार की गई पन्नियों का व्यवसाय करना एक दण्डनीय अपराध है, अत: इस अपराध से बचना ही समाज हित में उचित रहेगा।

कई देशों में पूरी तरह प्रतिबंधित है पन्नी - सूर्य कांत शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक

वर्तमान समय को यदि पॉलीथीन अथवा प्लास्टिक युग के नाम से जाना जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। किन्तु इस पन्नीयों के दुष्प्रभावों को समझते हुए दुनिया के कई देशों में अमानक स्तर की पन्नीयों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर चुके है। पन्नी के दुस्प्रभावों व इसके दूरगामी परिणामों को देखते हुए हम सब का भी कर्तव्य है कि इससे बचें, साथ ही भारत रक्षा मंच की रैली को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता का यह कार्य सराहनीय है।
 
 
पॉलीथीन एक प्रकार का जहर है - प्रमोद सी०डब्लू०सी०
प्रमोद कुमार मिश्रा सदस्य सी०डब्लू०सी० न्यायपीठ ने रैली को संबोधित करते हुए बताया कि पन्नी पूरे पर्यावरण को नष्ट कर रहा है। जब से पॉलीथीन प्रचलन में आया, पुरानी सभी पद्धतियाँ धरी रह गईं और कपडे, जूट व कागज की जगह पॉलीथीन ने ले ली। आज तो यत्र.तत्र सर्वत्र पॉली ही पॉली दिखाइ देती है जो सम्पूर्ण पर्यावरण को दूषित कर रही है  यानि यह बायोडिग्रेडेबल पदार्थ नहीं है। खेत खलिहान जहाँ भी यह होगा वहाँ की उर्वरा शक्ति कम हो जाएगी और इसके नीचे दबे बीज भी अंकुरित नहीं हो पाएँगे। अत: भूमि बंजर हो जाती है।  जहाँ.तहाँ कूडे से भरे पॉलीथीन वातावरण को प्रदूषित करते हैं। खाने योग्य वस्तुओं के छिलके पॉली में बंदकर फेंके जाने से पशु इनका सेवन पॉलीथीन सहित कर लेते हैं, जो नुकसानदेय है और यहाँ तक की पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।
 
ये रहे उपस्थित -
शिवकरण सिंह संभागीय सह संगठन मंत्री, श्रीमती शैलेष सोनी, सचितानन्द तिवारी, जय भारत सिंह,मनीष पाण्डेय, संजय पाण्डेय, राशू मिश्रा, सुबरन सिंह वरिष्ट समाज सेवी, शुभेन्दु शर्मा, शिराजुल अंशारी, डब्बू सिंह, प्रवीण गुप्त, सहित सैकडों जन उपस्थित रहें।
 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर