खुद का घर बनाने मेरे खिलाफ लड़ते हैं चुनाव भाजपा प्रत्याशी - राहुल

305 By 7newsindia.in Wed, Oct 10th 2018 / 12:32:08 मध्य प्रदेश     

नेता प्रतिपक्ष कठार मे किसान सम्मेलन, मझौली में नपं भवन शिलान्यास कार्यक्रम में हुये सरीक
सीधी l विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल अपने एक दिवसीय गृह जिले के दौरे पर चुरहट विधानसभा के अन्तर्गत किसान सम्मेलन में भाग लिया तथा मझौली नगर पंचायत के भवन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद के दम पर भाजपा की शिवराज सरकार से लड़ता हूॅ और आप सबके आशिर्वाद से इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की सरकार में आपका उचित प्रतिनिधित्व तभी होगा जब सर्वाधिक मतो से जीतने वाले लोगो में आपकी विधानसभा का भी नाम होगा। चुरहट विधानसभा में प्रत्याशी अपने को स्थापित करने और अपना घर बनाने के लिये चुनाव लड़ते हैं, आप पिछले 30 वर्ष का इतिहास उठाकर देख सकते हैं। उन्होंने किसानों को ढ़ाढ़स बधाते हुये कहा कि किसान भाई धैर्य से काम ले बस कुछ महीनों की ही देर है, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विगत 6 जून को मंदसौर में घोषणा की है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के अन्दर किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों को सिंचाई के लिये 5 हार्स पावर तक की बिजली और गरीबों को एक बत्ती कनेक्शन की दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह योजना को पुन: प्रदेश में लागू किया जायेगा। मैं चाहता हूॅ कि जिस प्रकार से दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र के मूलभूत विकास के साथ हर घर में एक नौकरी दी थी वह जनसेवा भी एक बार पुन: दोहराई जाय। उन्होंने प्रदेश भर में निकाली गई न्याय यात्रा में जनता जनार्दन और समाज के हर वर्ग का समर्थन को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि 15 वर्षों के भाजपा सरकार के अन्याय और शोषण का दौर समाप्त होगा और जनता की गाढ़ी कमाई को चूसने वाले अपनी उचित जगह पर होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार किसानों की आत्महत्या, महिलाओ और बेटियों का उत्पीडऩ, नौनिहालों का कुपोषण तथा बेरोजगारों को रोजगार देने में पूर्णत: असफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के 175 महीनों में हुये 175 घोटालों को जन-जन तक पहुंचायें और घोषणाबीर सरकार की हकीकत सभी को समझाएं। नगर पंचायत मझौली में नवीन भवन का शिलान्यास करते हुये नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विगत सोढ़े 14 वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है फिर भी मझौली, चुरहट सहित पूरे जिले का विकास क्यों जानबूझकर रोका गया क्या भाजपा के नेता सिर्फ मुझपर क्षेत्र के विकास रोकने का आरोप लगाने के लिये हैं मेरे खिलाफ चुनाव लड़ चुके भाजपा नेताओं का क्या दायित्व नहीं बनता है कि सरकार में अपने प्रभाव का प्रयोग कर क्षेत्र का विकास करें। 

उक्त कार्यक्रमों में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेताओं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष चिन्तामणि तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय राजेन्द्र सिंह भदौरिया, रूद्र प्रताप सिंह बाबा, भारत सिंह बाघेल चुरहट विधायक प्रतिनिधि, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मिश्रा, द्वारिका प्रसाद दुवे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसन्ती देवी कोल, हरिहर गोपाल मिश्रा, जनपद रामपुर अध्यक्ष के.डी. सिंह, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष नीलम सिंह परिहार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजना मिश्रा, राजकुमार सिंह, मझौली नगर पंचायत अध्यक्ष रूबी विदेश सिंह, सरपंच पद्युमन सिंह, पूर्व सरपंच ध्यान सिंह, कांग्रेस आईटीसेल प्रमुख पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर तथा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के स्थाई मंत्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गई।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर