भाजयुमो ने यातायात नियमों की धज्जी उड़ाकर निकाली बाइक रैली

356 By 7newsindia.in Wed, Oct 10th 2018 / 12:32:08 मध्य प्रदेश     

 

सीधी
युवा विजय संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीधी द्वारा निमयों की अवहेलना एवं धक्का मुक्की करते हुए बाइक रैली निकाली गई। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में विशाल रैली शाम 6 बजे सरस्वती विद्यालय मड़रिया से प्रारंभ होकर अमहा, लालता चौक, गांधी चौक, अस्पताल चौराहा होते हुए वैष्णवी गार्डन में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सीधी पुलिस सत्ता के अधीन रैली में मूक वधिर बनकर चुपचाप तमाशा देखती रही।
 
जनता की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरूरी - अभिलाष 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी तुषार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा विजय संकल्प अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेयए उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठीएविशिष्ट अतिथि सांसद रीति पाठक, प्रदेश मंत्री शरतेन्दु तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह, भाजयुमो प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, राजनीतिक फीडबैक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मिश्रा व कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में दीपप्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से यह संकल्प लेकर निकले हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में मध्यप्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाते हुए कमल का फूल खिलाएंगे । जिस प्रकार मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी विकास करते हुए विकास का पर्याय बनी है । उसी तरह युवा मोर्चा मध्य प्रदेश सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी होगाए युवा संकल्प अभियान के माध्यम से सभी वर्गों के युवा साथियों को शामिल किया गया हैए 35 वर्ष से कम आयु का युवा हमारा है।  कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी व सीधी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने भी युवाओ को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी आभार जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह लल्ला व सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान ने किया।
भाजयुमो ने किया युवाओं को सम्मानित -
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीधी द्वारा युवा विजय संकल्प में पधारे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने जिले के अलग अलग वर्गों के युवाओ को सम्मानित किया जिसमें नरेंद्र सिंहएमान्या पाण्डेयएराहुल सिंहएसतेन्द्र सिंहएराहुल ठारवानी,अविनाश तिवारी एश्री राम तिवारी सम्मानित हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ  को संकल्प दिलाया -
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता ने युवा विजय संकल्प कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को संकल्प दिलाया कि  वर्षो तक मध्यप्रदेश की जनता के साथ धोखा ध?ी एवं छलावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को अपने मतदान केंद्रों से उखा? फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे व मध्यप्रदेश में विकास का पर्याय बनी रास्ट्रवादी भाजपा की सरकार 2018 बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे सीधी  सीधी 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर