मध्यप्रदेश में सुबह 11.30 बजे तक 18 फीसदी मतदान। 

483 By 7newsindia.in Wed, Nov 28th 2018 / 12:04:02 मध्य प्रदेश     

सीधी,

 मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इन सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 2907 उम्मीदवार मैदान में हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक तो बाकी 227 सीटों के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कुल 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  इस अहम चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस पिछले 15 साल से सत्तारुढ़ भाजपा को उखाड़ने के लिए प्रयास कर रही है जबकि भाजपा ने लगातार चौथी दफा प्रदेश की सत्ता में आने के लिए अबकी बार 200 पार का लक्ष्य तय किया है।चुनाव की पल-पल की खबर 7newsindia: -

सांसद रीती पाठक ने मताधिकार का किया प्रयोग

sanjeev mishra sidhi-

विधायक प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी ने किया मतदान 

 

मध्यप्रदे में सुबह 11.30 बजे तक 18 फीसदी मतदान। 

 
 
 
- इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय रथ में बैठकर मतदान करने जा रहे। 
 
 
 
 
 
- 10 बजे तक इंदौर में सबसे ज्यादा 26 फीसदी मतदान की खबर है।
 
- इंदौर में चुनाव करा रहे दो चुनाव अधिकारियों की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, वहीं गुना में एक अधिकारी की मौत की खबर। 
 
- मालवा के अागर में 101 वर्षीय महिला ने मतदान केंद्र में वोट डाला। 
 
 
 
 
 
- मध्यप्रदेश चुनाव में मतदान की धीमी शुरुआत हुई है। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 4 फीसदी मतदान हुआ है। 
 
- गुना में बमोरी के परांठ मतदान केंद्र पर चुनाव करा रहे एक चुनाव अधिकारी सोहनलाल बाथम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह मतदाताओं को कतार में लगवा रहे थे तभी उन्हें दौरा आया और उनकी मौत हो गई।
 
- मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सारंगपुर में आदर्श एवं पिंक मतदान केंद्र संख्या 95 में मतदाताओं के स्वागत की भव्य तैयारी की गई थी। यहां मतदाताओं को आने पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मतदाताओं के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया जहां बैठकर वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
- भोपाल में के सेंट मैरी में एक मतदान केंद्र से पुलिस ने भाजपा के मतदान एजेंटों से चुनाव प्रचार सामग्री जब्त की। भाजपा के मतदान एजेंट मतदान केंद्र से महज 200 मीटर की दूरी में मौजूद थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। 
 
 
 
 
 
- डबरा के पोलिंग बूथ नंबर 178 का ईवीएम दोबारा चालू हुआ। 
 
- भिण्ड के लहार विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी रसाल सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह को लहार सर्किट हाउस में बिठाया गया। साथ ही अटेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह भदौरिया और कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के साथ ही निर्दलीय राजीव सिंह भदौरिया भी भिण्ड सर्किट हाउस में मीटिंग के नाम पर बैठाए गए।
 
- उज्जैन में दो ईवीएम मशीनें खराब हुईं थी। चुनाव अधिकारियों ने खराब मशीनों को बदला। अलीराजपुर में कुल 11 वीवीपैट मशीनें खराब हुई थीं जिसे बदला गया।  बुरहानपुर में खराब 5 वीवीपैट और 2 ईवीएम मशीनें बदली गईं, मतदान दोबारा शुरू। 
 
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। 
 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर