जापानः कहीं ज्वालामुखी फटा तो कहीं बर्फबारी, 184 लोग घायल एक लापता
582
By 7newsindia.in Tue, Jan 23rd 2018 / 12:10:42 राष्ट्रीय समाचार

जापान के एक लोकप्रिय स्की रिसोर्ट के नजदीक ज्वालामुखी फटने के बाद आज चार लोग घायल हो गये जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया। वहीं राजधानी तोक्यो में आज दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और 180 लोग घायल हो गये।जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आसपास के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे माउंट कूसत्सू शिरीन से दूर रहें। यह अनुरोध 'मामूली ज्वालामुखी गतिविधि की बात सामने आने के बाद किया गया है।जापानी सरकार के शीर्ष प्रवक्ता योशीहाइड सुगा के मुताबिक, तोक्यो से उत्तर-पश्चिम में स्थित गुनमा स्की रिसोर्ट में चार लोग घायल हो गये।
स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी युजी शिनोहारा ने बताया कि चार लोग घायल हो गये हैं। उन्होंने बताया, ''हम अभी भी उनकी मदद का प्रयास कर रहे हैं।शिनोहारा ने बताया, ''हिमस्खलन जाहिरा तौर पर एक ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुआ है। अन्य स्थानीय अधिकारी ने पुष्टि किया कि प्रशासन एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश कर रहा है।तोक्यो में बर्फबारी के बाद 180 लोग घायलजापान की राजधानी तोक्यो में आज दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और दर्जनों घायल हो गये। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति की वजह से चरमरा गया।जापान मौसम एजेंसी ने तोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है।कल शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा। दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक तोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी।सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फी जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं।