नवरात्रि के अष्ठम दिन दुर्गा पण्डाल में भाजपा महिला मोर्चा ने एक साथ 151 कन्याओं को कराया भोज

543 By 7newsindia.in Fri, Sep 29th 2017 / 19:45:14 मध्य प्रदेश     

सीधी। नवरात्रि पर्व पर अष्ठमी के दिन डैनिहा में स्थित दुर्गा पण्डाल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 151 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बहेलिया, वरिष्ठ समाजसेवी मुकुटधारी सिंह चैहान उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ 151 कन्याओं का पूजन किया, उन्हें हल्दी चंदन का तिलक लगाकर पैर छुए। 


 दुर्गा लक्ष्मी का रूप हैं बेटियां: लालचन्द 

 

डैनिहा में स्थित दुर्गा पण्डाल में एक साथ 151 कन्याओं की पूजा-अर्चना का मनोरम दृष्य देखने क्षेत्र के सैकडो लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ हो आकर्षण का केन्द्र रहा। कन्या पूजन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसी भी कार्यक्रम को प्रारंभ करने से पूर्व कन्या पूजन आवश्यक रूप से किया जाता है, साथ ही पार्टी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्कूल, कालेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में आयोजन किये जाते हैं। बेटियों को समाज में बराबरी का दर्जा मिले, उन्हें सम्मान मिले, इसके लिए लोगांे को जागरूक करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि अवसर पर विभिन्न दुर्गा पण्डालों में भाजपा द्वारा कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा डैनिहा स्थित दुर्गा पण्डाल में एक साथ 151 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम किया गया जो बेहद ही पुण्य का कार्य रहा। जिलाध्यक्ष ने कन्या पूजन के दौरान कहा कि बेटियां नौ देवियों का रूप है, यहीं बेटियां मां दुर्गा, मां लक्ष्मी का रूप है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री विनय सिंह चैहान, जिला मंत्री श्रीमती रीता सोनी, मुकुटधारी सिंह चैहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती मनीला सिंह, श्रीमती निशा सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह चैहान, जिला मंत्री श्रीमती  आशा  सुक्ला,  श्री मती किरण तिवारी, संदीप सिंह गहरवार, जगजाहिर सिंह, पंकज गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन संन्तोष सिंह द्वारा किया गया। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर