पूर्व सैनिकों ने दी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

508 By 7newsindia.in Mon, Oct 2nd 2017 / 20:19:27 मध्य प्रदेश     

सीधी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद संघ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। गांधी जयंती पर सैनिकों ने केक भी काटा। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी याद किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह ६.३० बजे पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक पुष्पराज सिंह एवं राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के महाकौशल प्रांत सहसंयोजक डँा. राजेश मिश्रा की विशेष उपस्थिती में गांधी चौराहे में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जहां पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सैनिकों ने प्रतिमा के समक्ष केक काटते हुये महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की वचनबद्धता दोहराई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद  के जिलाध्यक्ष कैप्टन धीरेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। यह सभी जानते हैं। लेकिन इनके बताये हुये मार्गों में चलने के लिये कोई तैयार होता नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरूष के जन्मदिवस पर यह संकल्प करना चाहिए कि जीवन में असत्य को महत्व नहीं देना है। हमेशा दूसरों की मदद करने की भावना होनी चाहिए। तभी राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक सेवा परिषद का गठन कोई राजनैतिक लाभ के उद्देश्य से नहीं किया गया है बल्कि  समाज में ऐेसे कार्य जिससे लोगों का सामाजिक विकास हो व सैनिकों के त्याग, तपस्या को लोग भूलें न उसके लिये संगठन तैयार किया गया है। कार्यक्रम में सूबेदार यज्ञसेन गुप्ता, कैप्टन देवमणि सिंह, लालबहादुर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, बीबी सिंह, हवलदार पुष्पेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह, सूबेदार वीव्ही सिंह, राममिलन नामदेव, आरसी तिवारी, राधाकांत शर्मा, रमाशंकर शर्मा, श्यामसुंदर सिंह, नरेन्द्र सिंह, आनंद बहादुर सिंह, जानकी प्रसाद, अवधकिशोर तिवारी, इन्द्रकमल शर्मा, रणविजेन्द्र सिंह, दयाशंकर शर्मा, विजय प्रसाद तिवारी के अलावा अन्य लोग शामिल रहे। 

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर