कुवर दाऊ साहब स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय - राहुल

658 By 7newsindia.in Tue, Jan 9th 2018 / 20:22:52 मध्य प्रदेश     

नेता प्रतिपक्ष  ने  मैदान  मे उतरकर   खिलाडयि़ों  के साथ  खेला  क्रिकेट 
सीधी: चुरहट  के मोहनी  देवी  स्टेडियम में चल रहे कुॅवर अर्जुन सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेन्ट का समापन मंगलवार को मध्य प्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष के मुख्य आतिथ्य में हुआ, गत नौ दिवस से चल रहे टूर्नामेन्ट में दर्जनो टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला रेड बुलट टीम चुरहट एवं बहरी क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया जिसमें चुरहट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहरी को हरा कर अपना कब्जा जमा लिया   कार्यक्रम  के शुरु मे नवोदय  विद्यालय  के छात्राओं  द्वारा   मुख्य  अतिथि  के स्वागत  मे स्वागत  गीत  प्रस्तुत  कर अभिनंदन  किया गया तत्पश्चात  राहुल  भैया ने कार्यक्रम  स्थल  पर  रखी राष्ट्रनायक  कुवर  दाऊ  साहब  की प्रतिमा  पर श्वद्धा  सुमन  अर्पित कर  दीप  प्रज्वलित  कर  याद  किया  गया  इसके बाद  आयोजन  शुरू किया गया।समापन  अवसर  पर  मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया  ने  कुवर  दाऊ  साहब  स्मृति  क्रिकेट  टूर्नामेंट  आयोजन  क़र्ताओ  को  बधाई  देते हुये सराहनीय  कदम  बताया। उन्होने ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है, दाऊ साहब की स्मृति में शुरू की गई यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती रहे प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के साथ आयोजक अच्छा वर्ताव करें उन्होने ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है, हारने के बाद भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है आगामी प्रतियोगिता के लिये कमिओं को दूर कर, हार को जीत में बदला जा सकता है।  आगे कहा कि  फाईनल  मैच  मे दोनो  टीमो   का प्रदर्शन  बेहद  अच्छा रहा  दोनों टीम  के खिलाडयि़ों को  बधाई  व शुभकामनाएं  दी। वही नेता प्रतिपक्ष ने  अपने हाथ से इस  टूर्नामेंट मे  हिस्सा  लेने वाले खिलाडयि़ों  व फाइनल  मैच  के विजेता एव  उपविजेता  को शील्ड  प्रदान  किया गया। 

 

ज्ञात हो कि खेल समापन में बहरी क्रिकेट  टीम  व रेड  बुलेट  टीम  चुरहट  के बीच  खेला गया  जो चुरहट टीम ने 31 रनो  से पराजित  करते हुये बहरी टीम  को परास्त  किया। नेता प्रतिपक्ष  सहित  जिले भर  के नेता  इस  आकर्षक  खेल  का लुफ्त  उठाते रहे।  वही खेल  समाप्त  के बाद  राहुल  भैया स्वयं  अपने  आपको  नही रोक  पाये वे स्वयं  खेल  मैदान  पहुचकर   खिलाडयि़ों  के साथ  देर  समय  तक  क्रिकेट  खेले और  बालिंग  भी किये इस  दौरान  देखने वालो  की भारी संख्या  मे भीड  जमा रही। 

 

 कार्यक्रम  मे प्रमुख  रुप  से राजेंन्द्र  सिंह  भदौरिया, रुद्रप्रताप  सिंह  बाबा, हरिहर गोपाल मिश्रा, ज्ञान  सिंह  चौहान, भारत  सिंह  विधायक  प्रतिनिधि,रंजना  मिश्रा, दीपक मिश्रा एन एस यू आई अध्यक्ष, नीलम  सिंह, बसंती देवी, रमाकांत  पाण्डेय, कृष्णगोपाल  पाण्डेय, संन्जू  सिंह, चेतन लाल गुप्ता, वसंन्त  लाल  गुप्ता, विनोद  मिश्र, सीएमओ  नगरपरिषद, अखिलेश  पाण्डेय, संदीप  उपाध्याय,रामसुमिरन  सेन  ,पंकज  सिंह  भाई  जी,  विजय  सिंह  चुरहट, जगदीश  गुप्ता, चक्रपाणि  प्रसाद  पाण्डेय,  संतोष  सोनी रतिभान  पटेल, पद्माकर  सिंह, शैलैन्द  सिंह  लाला  सहित   भारी संख्या  मे पार्टी  पदाधिकारी  व  गणमान्य  नागरिक  व पुलिश  अमला  उपस्थित  रहा।यह  टूर्नामेंट का  सफल  आयोजन  नगर  के विजय  गुप्ता   द्बारा  संचालित  कराया गया था।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर